निगरानी ने की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

भागलपुर : सुल्तानगंज शाहकुंड के अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी अभिनंदन सिंह को मंगलवार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित जवारीपुर से विजिलेंस की टीम ने एक फरियादी मोहम्मद इकबाल से दाखिल खारिज के नाम पर राजस्व कर्मचारी को 1 लाख की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना पर निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्वाई करते हुए उसके पास से नगदी भी बरामद किया है. अभिनंदन सिंह को गिरफ्तार कर विजिलेंस की टीम सुल्तानगंज पहुंची जहां धावा दल का नेतृत्व कर रहे विजिलेंस के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया कि मोहम्मद इकबाल नाम के एक परिवादी ने विजिलेंस अधिकारियों को सूचित किया था कि क्षेत्र में दाखिल खारिज को लेकर भ्रष्टाचार का माहौल है.

विजिलेंस की टीम ने परिवादी से शिकायत दर्ज कराने को कहा जिसके बाद सत्यापन में शिकायत सही पाई गई. आरोप की शिकायत के बाद डीएसपी अरुणोदय के नेतृत्व में 11 सदस्य टीम गठित हुई. जिसमें अरुण पासवान, अरुणोदय पांडे, संजय जयसवाल सपुलिस निरीक्षक ईश्वर प्रसाद सपुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार, संजय चतुर्वेदी, रेकी लाल श्रीवास्तव, राजीव कुमार, शशिकांत मणिकांत शामिल थे. डीएसपी ने बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. उसी के तहत लगातार मुहिम चलाकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...