भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 : अपनी कप्तानी में सूर्या भी चमके

विशाखापत्तनम : आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप के बाद अब भारत और ऑस्टेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कल यानी 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला गया। विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच शाम सात बजे से शुरू हुआ। इस मैच में भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारत ने पहला टी20 मैच दो विकेट से जीत लिया है। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। दूसरा टी20 मैच 26 नवंबर को तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से जोश इंगलिश (110 रन, 50 गेंद, 11 चौके, आठ छक्के) और स्टीव स्मिथ (52 रन, 41 गेंद, आठ चौके) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। इंगलिश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक डाला। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और रवि विश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।

वहीं भारत की तरफ से ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (21 रन, 8 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के)  और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (58 रन, 39 गेंद, दो चौके, पांच छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (80 रन, 42 गेंद, नौ चौके, चार छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बड़े स्कोर को छोटा कर दिया। बाकी का काम कद में छोटा से लेकिन काम बड़ा करने वाला युवा बल्लेबाजा रिंकू सिंह (नाबाद 22 रन, 14 गेंद, चार चौके) ने अंत तक पिच पर रहकर मैच अपने नाम किया। साथ ही भारत को पहले टी20 मैच में दो विकेट से जीत दिला दी।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img