Palamu : आतंकी कनेक्शन में संदिग्ध युवक पुलिस की हिरासत में, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Palamu : झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी करते हुए  पलामू से आतंकी कनेक्शन में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हुसैनाबाद इलाके में की गई, हालांकि वहां की छापेमारी में कुछ खास बरामद नहीं हुआ। युवक को हिरासत में लेकर हुसैनाबाद थाना लाया गया जहां उससे कड़ी पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस को पूछताछ के दौरान कुछ खास जानकारियां नहीं मिली जिसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।

Palamu : आतंकी कनेक्शन में राजधानी रांची से भी एक युवक गिरफ्तार

बताते चलें कि राजधानी रांची में बोकारो जिले के पेटवार के रहने वाले असहर दानिश को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। कल ही एक आतंकी की गिरफ्तारी के बाद मिले सुरागों के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने हुसैनाबाद के इस्लामगंज मुहल्ले में छापामारी की। इस दौरान गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के बाद युवक को मुक्त कर दिया गया। छापामारी के दौरान उसके घर से किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। टीम ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच की और बाद में वापस लौटा दिया। बताया जा रहा है कि रांची से गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ के बाद ही एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीम हुसैनाबाद पहुंची थी।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Rajgir Mahotsav 2026: राजगीर महोत्सव में 26 से 28 नवंबर तक...

Rajgir Mahotsav 2026, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राजगीर महोत्सव-2026 का आयोजन 26 से 28...

Mashal 2026 Bihar Registration: खेल प्रतिभा दिखाने का मौका न छूटे!...

Mashal 2026 Bihar Registration, पटना: बिहार में स्कूली विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आयोजित होने वाली मशाल-2026...

Bihar Self Study Material 2026: बिहार के विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर...

Bihar Self Study Material 2026, पटना: बिहार में 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षार्थियों के लिए तैयार स्व अध्ययन सामग्री को और उपयोगी बनाने...