Palamu में Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: 22 साल का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, Delhi Police ने ISI Module से लिंक बताया

Palamu में Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: पलामू जिले के हुसैनाबाद से 22 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि आरोपी ISI मॉड्यूल से जुड़ा है और साइबर फ्रॉड के जरिए आतंकी नेटवर्क को फंडिंग करता था।


Palamu में Delhi Police की बड़ी कार्रवाई पलामू: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर हुसैनाबाद के इस्लामगंज मोहल्ले में छापेमारी की। यहां से गुल्लेश्वर आलम उर्फ मुन्ना नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया। उसकी उम्र मात्र 22 साल है।

 ISI Module से जुड़ाव का शक

पुलिस का कहना है कि आरोपी आईएसआई मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह साइबर ठगी गिरोह का हिस्सा था और ठगी से कमाए पैसे आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाए जाते थे।


Key Highlights

  • Palamu Hussainabad के इस्लामगंज मोहल्ले से 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

  • गिरफ्तार युवक की पहचान गुल्लेश्वर आलम उर्फ मुन्ना के रूप में हुई

  • Delhi Police Special Cell और Jharkhand Police की संयुक्त कार्रवाई

  • आरोपी पर ISI Module से जुड़ाव और Cyber Fraud के जरिए फंडिंग का शक

  • Ranchi के इस्लामनगर से भी एक संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी

  • आरोपी के घर से लैपटॉप, मोबाइल और डिजिटल डिवाइस जब्त

  • हाल ही में Hazaribagh और Lohardaga से भी पकड़े गए थे ISI Module से जुड़े आतंकी

  • दिल्ली पुलिस की टीम झारखंड में कई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है


Palamu में Delhi Police की बड़ी कार्रवाई 

Ranchi और अन्य जिलों में भी छापेमारी

इसी ऑपरेशन के तहत रांची के इस्लामनगर से भी एक संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस को हाल ही में हजारीबाग और लोहरदगा से गिरफ्तार आरोपियों से इस नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली थी।

 बरामदगी और आगे की जांच

दिल्ली पुलिस ने आरोपी के घर से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि झारखंड में कितने स्लीपर सेल सक्रिय हैं।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...