सदर अस्पताल में ‘दवा घोटाला’ का शक, स्टॉक में बड़ा खेल, DM के जांच आदेश से मचा हड़कंप

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल में दवाओं को लेकर बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। दवा वितरण के रजिस्टर्ड ऑनलाइन पोर्टल और अस्पताल में मौजूद वास्तविक स्टॉक के बीच भारी अंतर मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। हाल ही में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने इस गड़बड़ी को पकड़ा, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मामला दवा घटाने या स्टॉक में हेरफेर से जुड़ा हो सकता है

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मामला दवा घटाने या स्टॉक में हेरफेर से जुड़ा हो सकता है। यही वजह है कि अब फार्मासिस्ट समेत अन्य संबंधित कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई गई है। सवाल यह है कि आखिर जरूरतमंद मरीजों के लिए आने वाली दवाएं कहां गायब हो रही हैं और किस स्तर पर यह खेल चल रहा है।

Katihar Sadar Hospital 1 22Scope News

DM आशुतोष द्विवेदी ने साफ कहा- जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने साफ कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ऑनलाइन रिकॉर्ड और असली स्टॉक में इतना बड़ा अंतर कैसे पैदा हुआ।

Katihar Sadar Hospital 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

रतन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

फिरौती के लिए युवक का अपहरण, पुलिस ने 6 घंटे में...

बक्सर : बिहार की बक्सर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता, तत्परता और पेशेवर कार्यशैली का दमदार प्रदर्शन किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य ने...

अनंत अंबानी की बड़ी पहल: केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण...

Mumbai: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर की यात्रा के दौरान...

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: धनबाद से मुंबई के लिए शुरु...

Dhanbad: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह...

जांच रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस के जाल...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी...

Sathankulam Custodial Death Case: कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को...

Sathankulam/Madurai: मद्रास हाईकोर्ट ने बहुत बड़ा फैसला सुनाया है जिसकी चर्चा अब देशभर में हो रही है। कोर्ट ने 6 साल पगले के एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img