गया के छात्र की रूस में संदेहास्पद मौत, शनिवार रात पहुंचेगा शव

गया : गया के छात्र की रूस में संदेहास्पद मौत– जिले के

खिजर सराय प्रखंड के लोदी गांव के निवासी सोनू कुमार जो

रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे. उनके आकस्मिक मृत्यु के

उपरांत उनके डेड बॉडी आज दुबई होते हुए दिल्ली एवं

दिल्ली होते हुए रात 09 बजे तक पटना पहुंचेगी.

गया ज़िले से ज़िला स्वास्थ्य समिति के एंबुलेंस के माध्यम से उनके पार्थिव बॉडी को मंगवा लिया जाएगा.

गया के जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा बताया गया कि उनके परिजनों के साथ-साथ रेजिडेंशियल कमिश्नर दिल्ली से लगातार संपर्क में है. उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

स्ट्रेब्रोपोल में स्ट्रीट यूनिवर्सिटी में करते थे पढ़ाई

गौरतलब हो कि 28 वर्षीय सोनू रूस के स्ट्रेब्रोपोल में स्ट्रीट यूनिवर्सिटी में मेडिकल का छात्र था. वह वर्ष 2016 से रूस में था. उसका सेशन 2016 से 2022 था और 5 जुलाई 2022 को उसे डिग्री लेकर घर को लौटना था. इस बीच, 26 मई को 11 बजे मोबाइल से कॉल आया कि सोनू आठवीं मंजिल के छत से गिर गया है और उसकी मौत हो गई है. परिवार का कहना है कि मौत की खबर के बाद भारत सरकार के एंबेसी को फोन किया गया, जितने भी संस्थान थे, उन्हें भी फोन लगाया गया. किंतु कोई सहायता नहीं मिली.

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...