खिजरसराय के लाल की रुस में मौत, मेडिकल अंतिम वर्ष का छात्र था सोनू

Gaya– रुस के सेटबरोपोल यूनिवर्सिटी में मेडिकल अंतिम वर्ष का छात्र सोनू की मौत की खबर आयी है, सोनू खिजरसराय प्रखंड के लोदीपुर गांव का निवासी था. सोनू को अगले माह की अपनी पढ़ाई कर वापस आना था, इस बीच उसकी मौत की खबर आ गयी.

परिजनों का कहना है कि वर्ष 2016 में एजे ट्रस्ट एजुकेशनल कंसलटेंसी के डॉक्टर नजरुल अमीन के सहयोग से सोनू को रसिया में एडमिशन करवाया गया था. 24 तारीख को सोनू का फोन आया था.

रुस के सेटबरोपोल यूनिवर्सिटी में मेडिकल अंतिम वर्ष छात्र था सोनू

वह किसी परेशानी में नजर आ रहा था, अपने पिता से वह नजीरुल अमीन से बात करवाने की बात कर रहा था, लेकिन नजीरुल अमीन से बात नहीं हो सकी. आखिरकार उसकी मौत की खबर आयी.

सोनू की मौत से परिजनों के साथ ही पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. लोग तरह तरह का आकलन कर रहे  हैं. परिजनों ने राज्य और केन्द्र सरकार से सोनू की मौत की जांच करवाने की मांग की है. खास कर इस बात को ध्यान में रख कर वह अंतिम बातचीत में परेशान क्यों था. वह एजे ट्रस्ट एजुकेशनल कंसलटेंसी के डॉक्टर नजरुल अमीन को क्यों खोज रहा था. फिलहाल परिजन सोनू का शव आने का इंतजार कर रहे हैं.

दवाइयों की बढ़ती कीमत के विरोध में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...

Jio Cross Border Payment: विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, Jio...

Jio Cross Border Payment: विदेशों में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए विदेशी भुगतान लेना अब आसान हो सकता है। जियो फाइनेंशियल...