रूस से गया पहुंचा मेडिकल छात्र सोनू का शव, परिजनों ने की जांच की मांग

गया : रूस से गया पहुंचा मेडिकल छात्र सोनू का शव- मेडिकल का

छात्र सोनू कुमार शव आज गया पहुंचा गया, जिसके उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

वहीं मेडिकल छात्र के परिजनों ने इसकी मौत की जांच की मांग सरकार से की है.

बता दें कि रूस में पढ़ने वाले मेडिकल के छात्र सोनू कुमार की

26 मई को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी.

मौत होने के बाद शव को रूस से लाने में हो रहे विलंब को लेकर परिजनों में आक्रोश था.

बाद में किसी तरह सीएम के निर्देश पर शव को दिल्ली फिर पटना होते हुए गया लाया गया.

गया में विष्णुपद श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

sonu 1 22Scope News

सोनू की मौत को लेकर लोगों में आक्रोश भी है. उसकी मौत को रूस यूनिवर्सिटी द्वारा 8 मंजिला भवन से गिरना बताया है. लेकिन शव की स्थिति से पता चलता है कि मौत के तरीके दूसरे है. ऐसे में परिजन समेत लोगों में पूरी आशंका है कि उसकी मौत संदिग्ध है. उसे इंडिया से रूस ले जाने वाले एजेंट पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

परिजनों ने जांच की मांग की

मृतक सोनू कुमार के भाई चंदन कुमार ने बताया कि मेरे भाई की मौत पूरी तरह से संदिग्ध है. रूस ले जाने वाले एजेंट को पूरे इंडिया में बैन किए जाने की मांग की. साथ ही सरकार से मांग किया कि सोनू की मौत की जांच कराई जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए.

रिपोर्ट: राममूर्ति पाठक

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...