Advertisment

संदिग्धावस्था में हुई विवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के दाउदनगर में आज एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव की है। मृतिका महिला की पहचान तरार गांव निवासी शाही अली के 22 वर्षीय पत्नी सानिया फिरदौस के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते हैं मृतिका के मयके वालो ने घटनास्थल पर पहुंच गए है। वहीं, मौत की सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस मौके पर पहुंच विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है और घटना की तहकीकात में जुट गई है।

आपको बता दें कि विवाहिता की शादी तीन साल पूर्व हुई थी। घटना के बारे में मृतिका के परिजनों ने बताया कि झारखंड राज्य के जमशेदपुर के क्रॉस रोड नंबर-21 मकान नंबर एक हुसैनी बाग आजाद बस्ती निवासी सानिया फिरदौस की 30 अगस्त 2021 को बिहार के औरंगाबाद जिला के दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव निवासी सही अली के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ विवाह हुई थी। दोनों के दांपत्य जीवन से एक दो साल की बेटी भी है। मायके वालों ने दहेज को लेकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतिका के भाई सैफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी के बाद से ही पांच लाख रुपए की मांग बराबर दहेज के रूप में मांगा करते थे। दहेज नहीं देने पर विवाहिता को जान से मार देने की धमकी भी दिया करते थे। इसी दौरान आज मेरी बहन को फांसी लगाकर हत्या कर दिया गया है। मृतिका के भाई सैफ अली ने पति समेत चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

यह भी देखें :

वहीं घटना के संबंध में टेलीफोनिक बातचीत के दौरान दाउदनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की तहकीकात हेतु एफएसएल टीम की गठन कर दिया गया। इस टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन करने उपरांत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे उन्होंने बताया है कि प्रथम दृष्टिया यह घटना आत्महत्या प्रतीत होता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है, घटना के पीछे का क्या कारण है। दाउदनगर पुलिस द्वारा अग्रतार विधि संवत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : पत्नी से परेशान पति ने की आत्महत्या

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...