गिरिडीह में दो बच्चों की संदेहास्पद मौत, मां पर ही लगा जहर देकर मारने का आरोप

गिरिडीह. जिले में दो अबोध बच्चों की संदेहास्पद मौत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चों की हत्या का आरोप उनकी मां पर ही लग रहा है। बच्चों के पिता और अन्य परिजनों का आरोप है कि निर्दयी मां ने ही अपने दो मासूमों की हत्या जहर देकर कर दी है। घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के धावाटांड़ गांव की है। घटना के बाद पीरटांड़ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

गिरिडीह में दो बच्चों की संदेहास्पद मौत

रविवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण पशु चराने जंगल गए, तो देखा कि जंगल के नाले में 8 साल की राधिका सोरेन और 6 साल के मासूम सचिन सोरेन का शव फेंका हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बच्चों के पिता सुख लाल सोरेन को दी। सूचना मिलते ही पिता सुख लाल सोरेन जंगल आया तो अपने दोनो बच्चो के शव को देख कर वही बेसुध हो गया। इधर जब खोजबीन की गई तो पता चला कि दोनों बच्चों की मां सोना देवी अपने एक और बच्चे के साथ गायब है।

गिरिडीह में बच्चों की हत्या का आरोप मां पर

परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी तो एसडीपीओ सुमित प्रसाद और पीरटांड थाना प्रभारी सदलबल के साथ वहां पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मृत बच्चों के पिता और चाचा का आरोप है कि मां सोना देवी ने ही दोनों मासूमों को जहर देकर मार दिया है और एक अन्य बच्चे के साथ फरार हो गई है। हालांकि 8 साल की मासूम राधिका सोरेन और 6 साल के सचिन सोरेन की मां सोना देवी ने हत्या क्यों की, और अपने तीसरे मासूम को लेकर फरार क्यों हुई, इन सवालों से पर्दा उठाना अभी बाकी है।

परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस फिलहाल इस मामले को अवैध संबध के साथ जोड़ कर देख रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...