2 मासूम बच्चों की संदेहास्पद मौत, जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका, दोनों थे सगे भाई-बहन

औरंगाबाद : औरंगाबाद में दो मासूम बच्चों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक मासूम आपस में भाई बहन थे। घटना खुदवां थाना क्षेत्र के पथरा गांव की है। मृतक बच्चे गांव निवासी रवि भारती के संतान थे।मृतक मासूम दिव्यांश पांच साल का था। जबकि दूसरे मासूम बच्चे की उम्र मात्र आठ महीना थी। हालांकि, दोनों की मौत कैसे हुई इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। दोनों मासूम बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।

दादा मथुरा सिंह ने कहा- वे अपनी पत्नी व बेटी के साथ बाधार में धान काटने गए थे

दादा मथुरा सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाधार में धान काटने गए थे। शाम में जब घर पहुंचे तो दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर दाउदनगर स्थित अरविंद हॉस्पिटल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति नाजुक बताते हुए हायर सेंटर ले जाने को कहा। हायर सेंटर ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गई।

Aurangabad Maut 1 22Scope News

यह भी पढ़े : दो ऑटो की टक्कर में युवक की इलाज के दौरान मौत, दो घायल…

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...