Suzuki ने घटाई अपने स्कूटर्स और बाइक्स की कीमतें, अब इन मॉडल्स पर इतना होगा फायदा

Desk. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही Suzuki Motorcycle India ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर और बाइक मॉडल्स की कीमतों में भारी कटौती की है। यह फैसला भारत सरकार के नए GST 2.0 सुधारों के बाद लिया गया है, जिसके तहत अब 350cc से कम इंजन वाली टू-व्हीलर्स पर GST दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है।

इस बदलाव का पूरा लाभ सीधे ग्राहकों को मिलेगा। यानी अब नई बाइक या स्कूटर खरीदने पर कम कीमत चुकानी होगी और मेंटेनेंस कॉस्ट में भी कटौती होगी।

Suzuki के इन मॉडल्स पर इतना दाम हुआ कम

मोटरसाइकिल / स्कूटरअधिकतम GST लाभ (रुपये)
Access8523 रुपये
Avenis7823 रुपये
Burgman Street8373 रुपये
Burgman Street EX9798 रुपये
GIXXER11520 रुपये
GIXXER SF12311 रुपये
GIXXER 25016525 रुपये
GIXXER SF 25018024 रुपये
V-Strom SX17982 रुपये

ग्राहकों को मिलेगा डबल फायदा

Suzuki India ने यह भी साफ किया है कि यह कटौती सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत तक सीमित नहीं है। अब स्पेयर पार्ट्स, रिपेयर और सर्विसिंग जैसे पोस्ट-सेल खर्चों में भी कमी आएगी। यानी, ग्राहक न सिर्फ खरीदते समय पैसा बचाएंगे, बल्कि लॉन्ग टर्म मेंटेनेंस भी और किफायती हो जाएगा।

त्योहारी सीजन में बिक्री को मिलेगा बूस्ट

भारत में दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान ऑटो सेक्टर में जबरदस्त बिक्री देखी जाती है। अब GST में कटौती और किफायती कीमतों के चलते उम्मीद है कि Suzuki के टू-व्हीलर्स की मांग और तेज़ी से बढ़ेगी। इससे ना सिर्फ ग्राहक लाभान्वित होंगे, बल्कि पूरी टू-व्हीलर इंडस्ट्री को भी रफ्तार मिलेगी।

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img