सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद- कर्नल संजय

हुसैनाबाद में मनाया गया युवा दिवस

हुसैनाबाद (पलामू) : सबके लिए प्रेरणास्रोत- हुसैनाबाद में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सह संरक्षक किसान ब्रिगेड कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह के आवास पर गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कर्नल संजय सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया.

युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं विवेकानंद के विचार- कर्नल संजय

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया. युवाओं को सम्बोधित करते हुए कर्नल संजय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को एक महान विचारक और धार्मिक नेता के रूप में जाना जाता है. स्वामी के विचार आज भी पूरे विश्व के युवाओं के बीच प्रेरणा और ऊर्जा भरने का कार्य करते हैं. वे कहा करते थे कि उठो! जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए. उनके कई ऐसे विचार युवाओं को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हैं. आज युवाओं के सामने विभिन्न प्रकार के समस्याएं हैं.

yuva day1 22Scope News

सबके लिए प्रेरणास्रोत: अपने अंदर की शक्तियों को पहचानें युवा

उन्होंने कहा कि आज के युवा मोबाइल पर अपना बहुमूल्य समय समय व्यर्थ कर रहे हैं. युवाओं को अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना होगा. हुसैनाबाद को युवा शक्ति की जरूरत है. यहां जो भी समस्या है उसका हल निकाला जा सकता है. यदि युवा अपने अंदर की शक्तियों को पहचान ले तो कोई काम कठिन नहीं होगा.

ग्यारह सदस्यीय कर्नल यूथ ब्रिगेड टीम का गठन

उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद विधानसभा के युवाओं का साथ रहा तो भविष्य में यहां शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सड़क की समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास करूंगा. कार्यक्रम के अंत में ग्यारह सदस्यीय कर्नल यूथ ब्रिगेड टीम का गठन किया गया.

सबके लिए प्रेरणास्रोत: कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर बनियाडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजाराम पासवान, कोल्हुआ सोनबरसा पंचायत के मुखिया पति प्रशांत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया लालधन ठाकुर, डबल सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य धीरेंद्र कुमार बैठा, अजय गुप्ता, अमित सिंह, पूर्व सैनिक सुधीर कुमार सिंह, अजय सिंह, पंकज यादव, धर्मेंद्र राम, प्रमोद चौधरी, महेश पासवान के अलावा सैकड़ों युवा उपस्थित रहे.

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...