अपनी मांगों के समर्थन को लेकर धरने पर स्वर्णकार समाज

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया शहर के चांदनी चौक पर स्वर्णकार समाज के दर्जनों व्यवसायी अपनी मांगों के समर्थन में धरना पर बैठ गए। उनका कहना था की जिला प्रशासन कोई गाइडलाइन बना दे जिसके तहत हम लोग पुराने सोने चांदी का आभूषणों की खरीदारी कर सके। क्योंकि विगत दिनों में पुलिस द्वारा कुछ वैसे दुकानदारों को पकड़ ली थी जो पुराने आभूषण की खरीदारी किए थे। पुलिस के मुताबिक, वह आभूषण चोरी के थे, तो हम दुकानदार यह कैसे तय करेंगे कि पुराने आभूषण चोरी के हैं या जो बेचने आ रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर हमलोग आज धरने पर बैठे हुए हैं।

पुलिस कल कुछ दुकानदारों को पकड़ कर अपने साथ थाना लेते चली गई

स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मंगलवार की रात कुछ दुकानदारों को पकड़ कर अपने साथ थाना लेते चली गई। पुलिस ने बताया कि उनके द्वारा चोरी का आभूषण खरीदा गया है। हम दुकानदार आखिर कैसे तय करेंगे कि यह आभूषण चोरी का है या जो ग्राहक ला रहा है उसका खुद का अपना है। उसको लेकर जिला प्रशासन से गाइडलाइन की मांग करते हैं। कई लोग घर में जरूरी कार्य की बात बता कर अपने पुराने आभूषण को बेचने दुकानों पर आते हैं। अगर हम लोग खरीदते हैं तो पुलिस परेशान करती है। पुलिस किसी चोर को लेकर हम लोगों के समक्ष नहीं रखती है कि यह चोर है इसका सामान नहीं खरीदना है।

यह भी देखें :

लोगों का कहना है कि चोर को पकड़कर देते हैं तब भी पुलिस नहीं करती है कार्रवाई

अगर किसी चोर को हम लोग पकड़ कर पुलिस को देते भी है तो कोई कार्रवाई नहीं करती है। हम लोग प्रशासन से ही मांग करते हैं कि हमलोग कैसे तय करें कि यह सामान चोरी का है। पुराने सामानों की खरीदारी को लेकर गाइडलाइन जारी किया जाए। जिसको लेकर यह धरना हमलोग दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : समाहरणालय के समीप भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं सामाजिक कार्यकर्ता…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Nirsa Elevated Road Protest: एलिवेटेड रोड को लेकर निरसा में शक्ति...

Nirsa Elevated Road Protest: बुधवार को निरसा में एलिवेटेड रोड बनाने के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। धनबाद के सांसद ढुलू महतो...

Chainpur CHC Negligence: गुमला के चैनपुर CHC की स्वास्थ्य सेवाएं कटघरे...

Chainpur CHC Negligence: गुमला ज़िले के चैनपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। 14 साल की शिवानी...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...