दफादार चौकीदार ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज की बुलंद

गया : बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत ने अपनी मांगों को लेकर गांधी मैदान के निकट एक दिवसीय धरना दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शकारियों का कहना है कि उनका शोषण हो रहा है। सरकार की ओर से किसी भी आश्रितों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। यही नहीं पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों को एसीपी एमएसीपी का लाभ दिया जाता है पर बीते 33 वर्ष से दफादार चौकीदार को किसी प्रकार का लाभ अब तक नहीं दिया गया है।

धरने बैठे लोगों ने कहा कि 17 सितंबर तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं कि जाती है तो वे 17 सितंबर को पटना में प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत मृतक आश्रितों की नियुक्ति और एसीपी की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों के समर्थन में अक्सर यह धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। लेकिन इन दिनों इनका धरना प्रदर्शन तेज हो गया है। पूरे राज्य में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी योजना के तहत गया के गांधी मैदान में संगठन ने एक दिवसीय धरना दिया।

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि चौकीदार दफादार द्वारा कानून व्यवस्था से जुड़े कार्यों को छोड़कर अन्य किसी कार्य को नहीं कराने से संबंधित आदेश लंबे समय से जारी हो रहा है। लेकिन दफादार चौकीदार का शोषण लगातार जारी है। दफादार चौकीदार की ड्यूटी थानेदार के घर पर लगाई जाती है। उनसे चिट्ठी बांटने का काम लिया जाता है। घर की साफ सफाई का काम लिया जाता है जो कि गलत है। इसके अलावा नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से जब एसीपी का प्रावधान है तो उसे क्यों नहीं दिया जा रहा है जबकि पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों को इसका लाभ दे दिया जाता है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...