सीएम केजरीवाल के आवास में स्वाति मालीवाल से हुई थी बदसलूकी, AAP ने कबूला, कहा- एक्शन होगा

दिल्ली. खबर राजधानी दिल्ली से है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में आम आदमी पार्टी की सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी पर आज आम आदमी पार्टी ने बयान जारी किया है। पार्टी ने बताया है कि घटना निंदनीय है। इसका सीएम केजरीवाल ने भी संज्ञान लिया है। इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सीएम आवास में स्वाति मालीवाल से बदसलूकी

मामले में आज पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वाति मालीवाल सीएम केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर आई थीं। वह सीएम आवास में सीएम का इंतजार कर रही थीं, इसी दौरान विभव कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और वह उचित कार्रवाई करेंगे। साथ ही उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताया।

बता दें कि कल ही दिल्ली के सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला सामने आया था। यह आरोप सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर लगा था। इसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था। हालांकि उस दौरान आम आदमी पार्टी ने इस पर कोई प्रतिक्रियां नहीं दी थी। अब संजय सिंह ने इस मामले में पार्टी का पक्ष रखा है।

Elite institute 13 22Scope News

Saffrn

Trending News

लूटकांड का पर्दाफाश : CSP संचालक से लूट करने वाले 3...

सिवान : सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र में हुए सीएसपी संचालक से लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जीबी नगर...

Nirsa विधायक देर रात खुद निकले छापेमारी पर, दर्जनों अवैध कोयला...

Dhanbad: Nirsa विधायक अरूप चटर्जी अवैध कोयला कारोबार के के विरुद्ध आज पूरे लय में दिखे। प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था कि अवैध...

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img