रांचीः World Cup 2023 Schedule: भारत में वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाला विश्व कप 2023 के लिए फिक्सचर जारी कर दिया गया है. बहुप्रतीक्षित भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक विश्व कप होगा. विश्व कप 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. क्रिकेट विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 तक खेला जाएगा. पहला मैच 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और पिछले विश्व कप की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड के बीच होगा.
भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से:
भारत अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को करेगा. यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. भारत के मैचों की बात करें तो भारत का दूसरा मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा.
- भारत पाकिस्तान मुकाबला 19 को
- डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ंत 29 अक्टूबर को
- 15 अक्टूबर को भारत
- पाकिस्तान की भिड़ंत होगी तो 19 अक्टूबर को
- पुणे में बांग्लादेश और भारत की टीमें आमने-सामने होंगी. न्यूजीलैंड से भारत का मुकाबला 22 अक्टूबर को धर्मशाला में होगा.
- डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से भारत की भिड़ंत 29 अक्टूबर को लखनऊ में होगी.
- 2 नवंबर को भारत मुंबई में क्वालीफाई करने वाली दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगा.
- दक्षिण अफ्रीका से भारत का मुकाबला 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा.
- राउंड रोबिन लीग के अपने आखिरी मैच में भारत 11 नवंबर को बेंगलुरु में क्वालीफाई करने वाली नंबर 1 टीम से मुकाबला करेगा.
सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता मेंः
सेमीफाइनल मुकाबले 15 नवंबर और 16 नवंबर को खेले जाएंगे. दोनों सेमीफाइनल क्रमशः मुंबई और कोलकाता में खेला जाएगा. भारत सेमीफाइनल में पहुंचा तो मुंबई में खेलेगा पर यदि भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उसका मैच मुंबई में होगा पर एक दिलचस्प बात यह है कि अगर सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता है, तो वह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

















