दर्जनों परिवारों को बीसीसीएल हटाने में जुटी, थाने में हुई वार्ता

बाघमाराः बाघमारा के बीसीसीएल परियोजना का विस्तार करना चाह रही है। लेकिन परियोजना के समीप रहने वाले लोग बिना उचित मुआवजा सुरक्षित विस्थापन के हटने से इनकार कर रही है।

ताजा मामला बरोरा एरिया 1 अंतर्गत एएमपी परियोजना के मण्डल केंदुआडीह में एक दर्जन परिवार ब्लास्टिंग स्थल से महज 10 से 20 मीटर दूरी पर बीसीसीएल जमीन पर तीन पीढ़ियों से रह रहे है।

बीसीसीएल इन परिवारों को परियोजना विस्तार को लेकर हटाना चाहती है। सभी परिवार को 20 हजार रुपये कम्पनी नियामानुसार देने को तैयार है। लेकिन ये परिवार हटने से साफ इंकार कर दिए है।

अधिकारियों ने 20 हजार रुपये देने की बात कही

इसे लेकर परियोजना पदाधिकारी के साथ बरोरा थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। बीसीसीएल कम्पनी अनुसार 20 हजार रुपये देने की बात कही। साथ ही बीसीसीएल के बेकार पड़े क्वाटर देने की बात कही।लेकिन लोगो ने इससे इनकार कर दिया है।

बाघमारा परियोजना 2 22Scope News

वही मण्डल केंदुआडीह के लोगों ने कहा कि तीन पीढ़ियों से वह रह रहे है। महज 10 से 20 मीटर में बीसीसीएल ब्लास्टिंग करती है। ब्लास्टिंग के पत्थर घरों में आ जा रहे हैं। कई बार चोटिल भी हुए है। बीसीसीएल उन लोगों को उचित मुआवजा और बेहतर स्थान पर रहने की व्यवस्था कर दे।

उचित मुआवजा और रहने का बेहतर स्थान की मांग

यही मांग उनलोगों की है। लेकिन बीसीसीएल केवल 20 हजार देने को तैयार है। उसके बाद जाने को कह रही है। जब तक उचित मुआवजा और रहने का बेहतर स्थान नहीं दिया जाता तब तक जमीन नहीं खाली करेंगे। 20 हजार रुपये में घर नहीं बन सकता है।

वहीं परियोजना पदाधिकारी काजल सरकार ने कहा मण्डल केंदुआडीह बीसीसीएल की जमीन में 1 दर्जन परिवार रह रहे हैं। इन सभी को बीसीसीएल के विस्थापन नियम अनुसार 20 हजार रुपये दिया जा रहा है। लेकिन ये सभी हटने को तैयार नहीं है। फिलहाल बात की जा रही है। परियोजना विस्तार के लिये सभी को हटाना जरूरी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!