तनिष्क शोरूम लूटकांड मामला : STF की बड़ी कार्रवाई, लूटे हुए 10 करोड़ के Gold बरामद

आरा : आरा तनिष्क शोरूम से करीब 10 करोड़ रुपए के जेवरात लूटे जाने के बहुचर्चित मामले में पुलिस एवं एसटीएफ ने चार लुटेरों समेत 10 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटे गए 432 ग्राम जेवरात भी बरामद हुए हैं।बिहार के सबसे बड़े लूटकांड में शामिल तनिष्क लूटकांड में भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भोजपुर पुलिस पूर्व में पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब 10 आरोपियों को सोना के कई आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। साथ मे लूटकांड इस्तेमाल कार, हथियार व अन्य कई चीजों को भी बरामद किया गया है। भोजपुर एसपी श्री राज प्रेसवार्ता कर नई उपलब्धियों को बताए।

बंगाल के जेल में बंद 2 कुख्यात अपराधियों का रिमांड भी भोजपुर पुलिस को मिला

इसके अलावे बंगाल के जेल में बंद दो कुख्यात अपराधियों का रिमांड भी भोजपुर पुलिस को मिला। आरा के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशमहल चौक स्थित तनिष्क शोरूम से करीब 10 करोड़ रुपए के जेवरात लूटे जाने के बहुचर्चित मामले में भोजपुर पुलिस व एसटीएफ पटना की टीम ने चार लुटेरों समेत 10 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही लूटे गए जेवरात में से सोने के चार बिस्किट, दाे चेन, एक ब्रेसलेट और एक अंगूठी बरामद की है। कुल वजन 432 ग्राम बताया जा रहा है।

एक पिस्टल, कपड़ा, कार एवं सात मोबाइल फोन जब्त किया गया है – SP राज

इस संबंध में भोजपुर एसपी राज ने बताया कि कांड में प्रयुक्त एक पिस्टल, कपड़ा, कार एवं सात मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पूर्व में पांच की गिरफ्तारी हुई थी और सोना से भरा दो बैग मिला था। अभी तक करीब ढाई करोड़ रुपए के जेवरातों की बरामदगी हो चुकी है। इधर, पकड़े गए 10 बदमाशों में नौ वैशाली जिले के है। एसपी के अनुसार, अररिया जिला के पलासी थाना के महेन्द्रपुर गांव निवासी सूरज मंडल के अलावा वैशाली जिले के सदर थाना के हरौली गांव निवासी अमित कुमार हाजीपुर नगर थाना के बालादास मठ निवासी नितिन कुमार पकड़े गए हैं।

हथियार के अलावा इन सब चीजों की हुई बरामदगी

इस संबंध में भोजपुर एसपी राज ने बताया कि कांड में प्रयुक्त एक पिस्टल, कपड़ा, कार एवं सात मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पूर्व में पांच की गिरफ्तारी हुई थी तथा सोना से भरा दो बैग मिला था। अभी तक करीब ढाई करोड़ रुपये के जेवरातों की बरामदगी हो चुकी है। इधर, पकड़े गए 10 बदमाशों में नौ वैशाली जिले के है। एसपी के अनुसार, अररिया जिला के पलासी थाना के महेन्द्रपुर गांव निवासी सूरज मंडल के अलावा वैशाली जिले के सदर थाना के हरौली गांव निवासी अमित कुमार, हाजीपुर नगर थाना के बालादास मठ निवासी नितिन कुमार पकड़े गए हैं।

यह भी देखें :

चुनमुन झा 22 मार्च को अररिया में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था

इसके अलावा वैशाली के गौरव कुमार, मो. चांद आलम, अभिषेक कुमार और सुमित कुमार उर्फ प्रिंस राजपुत को गिरफ्तार किया गया है। वैशाली के अभिमन्यू कुमार उर्फ पगला, हिमांशु कुमार और प्रीतम उर्फ छोटू शामिल है। अलग-अलग जिलों एवं राज्यों की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए सदस्यों में सूरज मंडल, अमित कुमार, सुमित कुमार उर्फ प्रिंस और अभिमन्यू पगला लूट की घटना में संलिप्त थे। जबकि अन्य किसी ने किसी रूप में इस कांड में शामिल लूट की घटना में संलिप्त चुनमुन झा 22 मार्च को अररिया में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। जबकि अभी भी दो फरार है। कांड के मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली जिले के चंदन उर्फ प्रिंस एवं बक्सर जिले के शेरू सिंह के विरुद्ध कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट निर्गत हो गया है।

पकड़े गए गौरव एवं मो. चांद ने आभूषण बेचा था – पुलिस

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने लूटे गए सोना के कुछ भाग को वैशाली जिले के महुआ थाना के महुआ स्थित सिंह राय के मोहल्ला निवासी पूर्व वार्ड सदस्य अभिषेक कुमार को करीब 20 लाख रुपए में बेच दिया था। बेचे गए जेवरातों को गला कर चार अलग-अलग बिस्किट बना दिया गया था। जिसे अपराधियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।ट्रांजेक्शन के 20 लाख रुपए में से पांच लाख रुपए को फ्रिज करा दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए गौरव एवं मो. चांद ने आभूषण बेचा था।

यह भी पढ़े : Arrah के शोरूम में 25 करोड़ की नहीं हुई थी लूट, एसपी ने बताया…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...