तारापुर उपचुनाव : राजनीतिक दलों का चुनावी हवन

मुंगेर : तारापुर उपचुनाव में भी मां के भक्ति का रंग चढ़ा है. तारापुर विधानसभा उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा की. इस दौरान प्रत्याशियों ने हवन कर अपने जीत का आशीर्वाद मांगा.

उपचुनाव में खड़े दो प्रमुख दल जदयू और राजद के प्रत्याशी आज नवरात्रा के नवमी पूजा में मां का हवन पूजन और कन्या पूजन कर मां से जीत का आशीर्वाद मांगा. महानवमी के दिन एक तरफ जदयू के प्रत्याशी राजीव सिंह हवन करते दिख रहे हैं तो दूसरी ओर राजद प्रत्याशी अरुण साह हवन करते हुए दिखे.

दरअसल उपचुनाव के बीच नवरात्रा आ गया, जहां पूरा देश मां की भक्ति में डूबा हुआ है तो नेता इससे कैसे पीछे हट सकते हैं. वे भी इस नौ दिन मां की भक्ति में विशेष रूप से अपनी सहभागिता निभाते हैं. ऊपर से चुनाव का मौसम हो तो भक्ति और विशेष हो जाती है. क्योंकि इस समय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों को मां के आशीर्वाद की खासा जरूरत होती है. हालांकि प्रत्याशियों ने बताया कि वे अपने जनता की खुशहाली की कामना मां से मांगते है.

रिपोर्ट : अतहर खान

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...