Advertisment

सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल, अस्पताल पहुंचे सांसद

औरंगाबाद : औरंगाबाद शहर के रामाबांध के समीप एनएच-139 पर आज अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार शिक्षक दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक की मौत हो गई जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक शिक्षक की पहचान अजीत कुमार सिंह के रूप में की गई है और वे मध्य विद्यालय पवई में कार्यरत थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिससे यातायत काफी देर तक प्रभावित रही। घटना की सूचना नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने-बुझाने का काम किया। इस संबध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार शिक्षक अपने लेन में जा रहे थे। लेकिन विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक ने उन्हे कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां ब्रेकर न होने के कारण इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती हैं। संदर्भ में ज़िला प्रशासन को ब्रेकर की व्यवस्था करना चाहिए। इधर, घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर सांसद सुशील कुमार सिंह पहुंचे और दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा फोर लेन की मांग की जा रही है। ताकि हादसे को रोका जा सके।

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Hazaribagh Coal Mining News : सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...