Teacher ने व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा पाकिस्तान समर्थित पोस्ट, फिर…

सिवान: गुरु को भगवान का दर्जा प्राप्त है और कहा जाता है कि गुरु हमेशा ही छात्रों को देशहित की बातें सिखाते हैं लेकिन क्या हो जब खुद एक गुरु दुश्मन देश का जिंदाबाद करने लगें तो फिर क्या कह सकते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है सिवान से जहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद एक तरफ पूरा देश सेनाओं के पराक्रम का बखान करते नहीं थक रहा तो एक शिक्षक ने व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान के समर्थन में जिंदाबाद का मैसेज भेज दिया।

फिर क्या था ग्रुप के अन्य सदस्यों ने शिक्षक के मैसेज का स्क्रीनशॉट ले लिया और कर दिया सोशल मीडिया पर वायरल। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी शिक्षक को फ़िलहाल निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सिवान के महाराजगंज में पदस्थापित एक शिक्षक ने व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान लव यू और पाकिस्तान के लिए सब कुछ न्योछावर लिखा दो GIF भेजा। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के समर्थन में मैसेज करने वाले शिक्षक नासिर अहमद महाराजगंज अनुमंडल के प्राथमिक विद्यालय मखतम रतनपुर स्कूल में पदस्थापित हैं। Teacher Teacher Teacher 

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी पर FIR राज्य सरकार की दमनकारी मानसिकता का परिचायक, NSUI ने कहा…

उन्होंने बीआरसी एचएम नामक शिक्षकों के एक ग्रुप में पाकिस्तान समर्थित मैसेज किया जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के समर्थन में मैसेज भेजने वाले शिक्षक नसीर अहमद ने कहा कि यह पोस्ट गलती से चला गया था। फ़िलहाल विभागीय आदेश की प्रक्रिया के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। Teacher Teacher 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   PM दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे बिहार, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘विपक्ष ने माना है कि…’

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!