Advertisment

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाज़ी

बिहार के लाखों छात्रों का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक यानी 10वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

 

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और सूबे के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया।

 

 

इस साल करीब 16 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, और एक बार फिर बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में नतीजे घोषित कर अपनी तेज़ कार्यशैली साबित की है।

 

 

इस वर्ष के परिणामों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है।

 

टॉपर्स और मुख्य आंकड़े :

 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय (जमुई) की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ाही (वैशाली) की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 492 अंक (98.4%) प्राप्त किए हैं।

इस साल कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा। परीक्षा में शामिल 15 लाख से अधिक छात्रों में से 12,35,743 छात्र सफल घोषित किए गए।

 

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से थोड़ी धीमी गति हो सकती है, लेकिन छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के नतीजों में इस बार छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन प्रवीण ने 492 अंक (98.4%) हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना 489 अंक (97.8%) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। टॉप-10 में भी छात्राओं की मजबूत उपस्थिति ने एक बार फिर उनकी शैक्षणिक बढ़त को साबित किया है…इस वर्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें 7,84,871 छात्राएं और 7,26,057 छात्र थे। इनमें से कुल 12,35,743 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जिससे इस साल का कुल पास प्रतिशत 81.79% दर्ज किया गया है। डिवीजन के आधार पर देखें तो 4,43,723 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 4,75,511 ने द्वितीय श्रेणी और 3,03,103 ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा 13,406 छात्र पास श्रेणी में भी उत्तीर्ण हुए हैं। खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं की संख्या और सफलता दर दोनों में बढ़त देखने को मिली है।

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...