Advertisment

गोड्डा  बूथ 163 की कंट्रोल यूनिट में तकनीकी खराबी

गोड्डा: आज झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत 38 सीटों पर मतदान हो रहा है, लेकिन गोड्डा के बूथ संख्या 163 में कंट्रोल यूनिट में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान में देरी हो रही है। निर्धारित समय 7:00 बजे से मतदान शुरू होने का था, लेकिन अब तक वहां मतदान की शुरुआत नहीं हो पाई है।

प्रशासन ने बताया कि खराबी को ठीक करने के लिए काम जारी है और जल्द ही मतदान शुरू हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के मतदाताओं से अपील की है कि वे इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान करें और राज्य की बेहतरी के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने युवाओं से भी विशेष रूप से वोट डालने की अपील की, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी पोलिंग बूथों पर कड़ी निगरानी रखी है और वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 23 नवंबर को मतगणना के बाद राज्य की राजनीतिक दिशा साफ हो जाएगी।

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...