Lok Sabha Election: झारखंड की तीन सीटों पर कल मतदान, सभी बूथों की कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग

Lok Sabha Election: लोकसभा के सातवें चरण में कल दुमका, राजमहल और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा। इसकी मॉनिटरिंग वेब कास्टिंग के जरिए कंट्रोल रूम से होगी। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर कैमरे लगाये गये हैं। राजमहल में 14 और गोड्डा तथा दुमका में 19-19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Lok Sabha Election: सभी बूथों की कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग

कल के मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने बताया कि दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर भीतर और बाहर एक-एक कैमरे लगाये गये हैं। पर्यवेक्षक भी पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच गये हैं। सभी मतदानकर्मी मतदान के बाद उसी दिन वापस लौटेंगे।

उन्होंने कहा कि बारिश की आशंका के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हर संभव व्यवस्था की गयी है। मतदान के दिन दूरस्थ इलाके के मतदाताओं को वाहन से मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की गयी है। वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक लाने की व्यवस्था बनायी गयी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस बार दिनभर मतदान है, समय निकाल कर परिवार और पड़ोसी संग मतदान जरूर करें।

Lok Sabha Election: हर बूथ पर सुरक्षा बलों की तैनाती

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के मद्देनजर हर बूथ पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। चुनाव वाले क्षेत्र से जुड़े बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा सील कर दी गयी है। बाइक सवार क्विक रिस्पांस टीम की भी तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि देवघर में चुनाव कार्य से जुड़े एक प्राइवेट बस के ड्राइवर की मौत हो गयी है। उसके परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 134 करोड़, 75 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img