अतिक्रमण हटाने गए मजिस्ट्रेट की जमकर पिटाई, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

मजिस्ट्रेट की पिटाई का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

पटना सिटी : पटना सिटी के खाजेकलां थाना इलाके क़े मुगलपुरा पटना नगर निगम वार्ड नंबर 60 में अतिक्रमण हटाने गए मजिस्ट्रेट की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. मजिस्ट्रेट की पिटाई करते लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है खाजेकलां थाना के मुगलपुरा के पटना नगर निगम वार्ड नंबर 60 में अतिक्रमण को लेकर लोगों ने वहां मजिस्ट्रेट को जमकर पिटाई कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट राकेश कुमार दल बल के साथ मुगलपुरा में अतिक्रमण हटाने गए थे. बताया जा रहा है कि बोरिंग पंप के आगे किसी ने वहां अतिक्रमण कर रखा था. पटना जिला नियंत्रण कक्ष से मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पुलिस के दल बल के साथ वहां जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और अतिक्रमण को हटाने लगे. इस बीच वहां उपस्थित लोग उग्र हो गए और पुलिस के सामने ही मजिस्ट्रेट को गंदी-गंदी गालियां ही नहीं दी बल्कि उनका कॉलर पकड़कर घसीटते हुए जमकर पिटाई कर दी. लोगों के बीच घिरे मजिस्ट्रेट अकेले ही लोगों से जूझते रहे और वहां थाने की पुलिस मूक दर्शक बनी रही.

रिपोर्ट: उमेश चौबे

फिर दिखा पुलिस का अमानवीय चेहरा, होली में डीजे बजाने पर पुलिस की पिटाई से युवक की मौत

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...