Advertisment

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

देवघर : देवघर सदर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थिति में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत गुरुवार की रात हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाया, और अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

सदर अस्पताल में हंगामा की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर देवघर एसडीपीओ पवन कुमार व नगर थाना प्रभारी पहुंचे। मृतक की पहचान 14 वर्षीय रोशन सौरभ की रुप में हुई है।

मृतक के पिता बरमसिया निवासी धनंजय राय ने बताया कि बेटे को फ़ूड पॉइजनिंग की शिकायत को लेकर गुरुवार शाम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण इलाज शुरू नहीं हो पाया और उनकी मौत हो गई। डॉक्टर की लापरवाही से मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करने लगे। वहीं पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

रिपोर्ट : कुलवंत कुमार

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...