Advertisment

बहन रोहिणी के साथ तेजप्रताप पहुंचे दाउदनगर, राव रणविजय सिंह को किया याद

औरंगाबाद : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी एवं रोहिणी आचार्या के ससुर राव रणविजय सिंह की स्मृति में दाउदनगर के हिच्छन बिगहा में गुरुवार को सादा समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव, उनकी बहन और राव रणविजय सिंह की पुत्रवधू रोहिणी आचार्या एवं इनके पति समरेश सिंह,अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह, उपेंद्र यादव, जिला पार्षद अमरेंद्र उर्फ अरविंद यादव और राजद नेता सुमित कुमार यादव समेत राजद के कई नेताओं के साथ-साथ विभिन्न दलों के नेताओं ने पहुंचकर दिवंगत राव रणविजय सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। दिवंगत राव रणविजय सिंह आयकर अधिकारी थे। बताया जाता है कि 14 दिसंबर 2013 को उनका निधन हो गया था। तब से हर वर्ष 14 दिसंबर को उनकी याद में समारोह आयोजित किया जाता रहा है।

बता दें कि लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी की शादी हिच्छन बिगहा निवासी मुंबई में आयकर अधिकारी रहे राव रणविजय सिंह के पुत्र समरेश सिंह के साथ 23 मई 2002 को हुई थी। तब यहां बारात आई थी। व्यापक चर्चा इस विवाह समारोह की थी। रोहिणी का विवाह तब सबसे महंगी शादी के साथ सत्ताधीश की पुत्री की शादी होने के कारण इलाके में सुर्खियां बना था।

काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर रोहिणी ने पहले तो ना कहा, लेकिन जब यह कहा गया कि यदि आप काराकाट की सांसद रहेंगी तो इस इलाके का विकास तेज गति से होगा। इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक मैं अपने मां और पिताजी की सुन रही हूं। जनता कहेगी तो उनकी भी सुन सकती हूं। फिलहाल वे जमीन पर कोई ऐसा काम नहीं कर रही हैं तो टिकट कैसे मिलेगा। जनता के बीच रहेंगी तब न टिकट मिलेगा।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...