पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने कथित गर्लफ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अब उन्होंने इसे लेकर सफाई भी पेश की है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक किया गया और एआई तस्वीरों का इस्तेमाल कर परिवार को बदनाम करने की कोशिश की गई। बता दें कि कल उनका सोशल मीडिया फेसबुक पर किया गया पोस्ट काफी सुर्खियां भी बटोरी थी।

तेज प्रताप ने अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अपवाह पर ध्यान न दें
राजद नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा कि मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक और मेरे तश्वीरो को एआई का इस्तेमाल कर गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अपवाह पर ध्यान न दें।
तेज प्रताप की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा हो गई है तेज
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। कई यूजर्स तेज प्रताप के पोस्ट की सराहना कर रहे हैं तो वहीं कई उन्हें धोखेबाज और उनकी पत्नी ऐश्वर्या का जीवन खराब करने का जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं कुछ ने मजेदार चुटकी भी ली है।
यह भी देखें :
पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा था?
बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि मैं तेज प्रताप यादव हूं और मेरे साथ जो तस्वीर में नजर आ रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों एक-दूसरे को पिछले 12 सालों से जानते हैं और बेहद प्यार करते हैं।
यह भी पढ़े : नए अवतार में लालू के बड़े लाल, अपने रिश्ते को किया सार्वजनिक! मैं और अनुष्का 12 साल से…
Highlights







