नए अवतार में लालू के बड़े लाल, अपने रिश्ते को किया सार्वजनिक! मैं और अनुष्का 12 साल से…

249
22scope: बिहार और झारखंड का सबसे भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल
Bihar Jharkhand News 22Scope
Advertisment

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल व पूर्व स्वास्थ्य मत्री तेज प्रताप यादव आज नए अवतार में सामने आए हैं। तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया फेसबुक पर छाई हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। तेज प्रताप ने अब पहली बार अपने इस रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वो काफी समय से यह बात दुनिया से साझा करना चाहते थे, लेकिन सही मौका नहीं मिल पा रहा था। अब उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात सबके सामने रखी है। हालांकि पोस्ट करने के कुछ ही देर के बाद तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया और फिर से पोस्ट को शेयर कर दिया है।

Advertisment

Goal 6 22Scope News

मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है – तेज प्रताप यादव

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं। आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।

यह भी देखें :

तेज प्रताप ने अपनी फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया, सोशल मीडिया पर वायरल

भले ही राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपनी फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया हो लेकिन उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के रिलेशनशिप पर कई तरह के कमेंट्स करते नजर आए। इसके बाद से कयास ये लगाए जा रहे हैं कि तेज प्रताप अनुष्का से भविष्य में शादीशुदा जिंदगी में साथ आ सकते हैं। हालांकि अभी ये सिर्फ कयास ही हैं।

यह भी पढ़े : दिलीप का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- बाबासाहेब का अपमान करने वाले आज लेकर घूम रहे हैं संविधान 

अंशु झा की रिपोर्ट

Advertisement