झंझारपुर को जिला बनाने का मुहिम हुआ तेज, समीर महासेठ का तीखा प्रहार

मधुबनी : मधुबनी के राजद विधायक सह पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ (Sameer Mahaseth) ने प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर जुबानी प्रहार किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को मधुबनी जिला में केवल झंझारपुर का चौमुखी विकास किया जा रहा है और मधुबनी का विकास पूरी तरह अवरुद्ध देखा जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री से मधुबनी विधायक ने मांग किया है के झंझारपुर को ही जिला बना दिया जाए। जिससे झंझारपुर को जिला बनाने के बाद मधुबनी शहर का भी विकास तेजी से होगा।

मधुबनी शहर का लाइफ लाइन कहा जाता है सिंघानिया चौक – विधायक समीर महासेठ

पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि बरसों से मधुबनी शहर का लाइफ लाइन कहे जाने वाले सिंघानिया चौक से सटे स्कूल तक का सड़क एवं आरके कॉलेज से भूवना उद्यान तक का सड़क अधूरा है। मधुबनी शहर के सभी कैनाल के अंतिम छोर से शुद्ध पानी को निकासी होना शीघ्र जरूरी हो गया है। सरकार की उदासीनता के वजह से मधुबनी विधानसभा का कार्य पूरी तरह अवरुद्ध है। सरकार या तो मधुबनी का विकास करें अन्यथा झंझारपुर को जिला बनाने के बाद मधुबनी का तेजी से विकास होगा।

यह भी पढ़े : Patna में पोस्टर वार जारी, राबड़ी आवास के बाहर मुख्यमंत्री के लिए लिखा गया- नायक नहीं खलनायक हूं मैं…

यह भी देखें :

अमर कुमार की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...