तेजस्वी ने PM MODI पर किया हमला, आते हैं और घूम कर चले जाते हैं

पटना: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पुत्री मीसा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा के दौरान राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देव, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर बरसे और प्रधानमंत्री की रोड शो को तेजस्वी ने फ्लॉप शो बताया। तेजस्वी ने कहा कि रोड शू में जो स्थिति हमारे चाचा की थी इससे साबित हो रहा है कि भाजपा ने उन्हें हाईजैक कर कर लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि चुपचाप लालटेन छाप पर वोट दीजियेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार और बिहार की जनता के लिए कुछ भी नहीं किये हैं। उन्होंने बिहार की जनता को ठगा है। उन्होंने वादा किया था कि बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा देंगे, अभी तक नहीं मिला। उन्होंने बिहार की बंद चीनी मिलों को शुरू करने की बात करने की बात कही थी वह भी अब तक नहीं हुआ। वे बार बार बिहार आते हैं और घूम कर चले जाते हैं।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला और कहा कि जो कहते थे कि 14 वाले को 24 में नहीं आने देना है आज उसी के साथ चले गए हैं। चाचा चले गए तो क्या हुआ भतीजा झंडा लेकर खड़ा है और कह रहा है कि 24 में भाजपा को नहीं आने देंगे। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर एक करोड़ लोगों को रोजगार देने, गैस सिलिंडर का दाम कम करने और बिजली मुफ्त करने की बात दोहराई।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

मतदान में लगे कर्मी की मौत के बाद DM ने परिजनों को प्रदान की अनुग्रह राशि

PM MODI PM MODI PM MODI PM MODI

PM MODI

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...