मतदान में लगे कर्मी की मौत के बाद DM ने परिजनों को प्रदान की अनुग्रह राशि

सुपौल: सुपौल में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में लगे मतदान कर्मी की मौत हो गई थी। मृतक कर्मी की मौत के उपरांत जिलाधिकारी ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान की। बता दें कि विगत सात मई को तीसरे चरण के मतदान के दौरान पीठासीन पदाधिकारी के रूप में तैनात कर्मी शैलेंद्र कुमार की हृदयाघात से मौत हो गई थी। मतदान कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मतदान कर्मी के घर जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, एडीएम राशिद कलीम पहुंच कर 15 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधान के अनुसार चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मी की मौत के बाद उनके मृतक को 15 लाख रूपये अनुग्रह राशि प्रदान क जाती है।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि मृतक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे तो उनकी मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर जो प्रक्रिया होगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मौके पर पिपरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भी मौजूद थे। बता दें कि तीसरे चरण के मतदान के दौरान शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सरायगढ़ भपटियाही के चंदपीपर स्थित मतदान केंद्र संख्या 157 पर पीठसीन पदाधिकारी के रूप में तैनात थे। मतदान के दिन शाम करीब 5 बजे उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई थी।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

मुजफ्फरपुर में गरजे PM MODI, विपक्ष पर रहे हमलावर

DM DM DM DM DM

DM

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...