तेजस्वी को Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की जानकारी नहीं, कहा…

Bangladesh

खगड़िया: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं।‌ तेजस्वी यादव अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत बुधवार को मुंगेर से की और आज वे खगड़िया में हैं।‌ हालांकि तेजस्वी बुधवार की शाम ही खगड़िया पहुंच गए थे और गुरुवार को वे अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।‌

गुरुवार को खगड़िया के अतिथि गृह में पत्रकारों से तेजस्वी ने बातचीत की।‌ उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम किसी भी तरह से आगामी विधानसभा चुनाव में हम बिहार की सत्ता में आयें।‌ हमने 17 महीने के छोटे कार्यकाल में पांच लाख लोगों को नौकरी दी और जब राज्य में हमारी सरकार आएगी तो राज्य में नौकरियों का तांता लग जायेगा।‌ उन्होंने कहा कि खगड़िया जिला हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है, यहां के लोग पलायन करने को मजबूर हैं, गरीबी है।‌ शिक्षा का सही व्यवस्था नहीं है।‌

बिहार के लोगों ने लगातार वोट दिया बावजूद इसके उसे विकास नहीं मिला।‌ मुख्यमंत्री विशेष राज्य के दर्जे की मांग तो की लेकिन अब यह दिख नहीं रहा है।‌ जदयू केंद्र सरकार का अंग है लेकिन अभी चर्चा नहीं हो रही है।‌ इस हालत में भी नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं।‌ तेजस्वी ने कहा कि जब हमारे मंत्री उद्योग मंत्री थे तब बिहार में 50 हजार करोड़ रूपये के निवेश के लिए एमओयू हुआ।‌ हमने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई।‌ झारखंड में जिस तरह से हम लोगों की सरकार बनी उसी तरह से बिहार में भी हमारी सरकार आएगी।‌

उन्होंने संभल जाने के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रोके जाने पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि राहुल गांधी तो अकेले जाने के लिए तैयार थे लेकिन बावजूद उन्हें रोका गया।‌ सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए विपक्ष के नेताओं को जाने से रोक रही है।‌ वहीं इस दौरान पत्रकारों ने जब तेजस्वी यादव से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है।‌

अगर आपके पास कोई जानकारी है तो फिर बात की जा सकती है।‌ उन्होंने कहा कि कहीं भी अगर हत्या हो नरसंहार हो तो यह अच्छी बात नहीं है।‌ उन्होंने कहा कि अगर आप मीडिया रिपोर्ट की बात करेंगे तो आप ही बताइये कि मीडिया किसका है।‌ आप लोग सिर्फ व्हाट्सएप चैनल पर रहते हैं।‌

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   BPSC के विरुद्ध छात्र कल करेंगे विरोध प्रदर्शन, 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर…

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Bangladesh Bangladesh Bangladesh Bangladesh

Bangladesh

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img