नीतीश को मिला पप्पू यादव का साथ, तेजस्वी से सीधा सवाल

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पप्पू यादव का साथ मिला है. शिक्षामंत्री के रामचरित मानस पर दिए गये बयान के बाद सवालों के घेरे में फंसे नीतीश कुमार के समर्थन में सामने आये पप्पू यादव ने कहा है कि महागठबंधन धर्म को निभाने के लिए वे गाली सुनकर भी चुप हैं. जितनी गालियां नीतीश कुमार को पड़ रही है वे सभी को बर्दाश्त कर रहे हैं. अपने एक लक्ष्य 2024 को पूरा करने के लिए नीतीश कुमार सबकुछ बर्दाश्त करके चुप हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव से जल्द बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करके जनता को संदेश देने की मांग की है.

उन्होंने जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने बयानबाजी करने वाले महागठबंधन के नेताओं को बर्खास्त करने की मांग की है. खासतौर से राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह , उनके पुत्र सुधाकर सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी पर पप्पू यादव ने जोरदार हमला बोला है.

पप्पू यादव 22Scope News

‘महागठबंधन की सरकार को अस्थिर करने के लिए रची जा रही साजिश’

उन्होने कहा है कि महागठबंधन की सरकार को अस्थिर करने के लिए गहरी साजिश रची गई है. इसलिए तेजस्वी यादव को इनपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. पप्पू यादव ने उपेंद्र कुशवाहा और दूसरे जेडीयू नेताओं की बयानबाजी पर भी लगाम लगाने की मांग की है. उन्होने कहा कि नीतीश और तेजस्वी चुप हैं लेकिन दोनों की पार्टियों के नेताओं की बयानबाजी से महागठबंधन जनता का विश्वास खो रहा है. हालांकि पप्पू यादव ने पूरे प्रकरण के दौरान नीतीश कुमार की भूमिका की तारीफ की और कहा है कि वो गठबंधन बचाने की कोशिश कर रहे हैं.


‘बयानबाजी से महागठबंधन से जनता का उठ रहा है भरोसा’


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि गलत बयानबाजी से

महागठबंधन पर से जनता का भरोसा उठ रहा है.

अगर फिर से जनता का भरोसा जीतना है तो बयानबाजी

करने वाले नेताओं के खिलाफ तेजस्वी यादव को कार्रवाई करनी चाहिए.

बिना नाम लिए उन्होंने कुछ नेताओं पर बीजेपी के इशारे पर

काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन

को कमजोर करने की गहरी साजिश रची जा रही है. कुछ लोग बीजेपी के हाथों बिक चुके हैं.

Jio Users को 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक...

 Jio यूजर्स को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त मिलेगा। ₹399 प्लान पर Pro और चुनिंदा 2GB/day प्लान पर Lite...

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...

Kedarnath Yatra: पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए Helmet अनिवार्य, 21...

 केदारनाथ पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चर संचालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। 21 किमी मार्ग पर 13 भूस्खलन जोन संवेदनशील...