उलगुलान रैली में शामिल होंगे लालू यादव और तेजस्वी यादव, सीएम आवास पर इंडिया गठबंधन की हुई बैठक

रांची. खबर राजधानी रांची से है। सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इसमें 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में आरजेडी, कांग्रेस और जेएमएम के नेता शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इस उलगुलान रैली में आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। इससे पहले सिर्फ तेजस्वी यादव के आने की सूचना थी।

bhawna 10 22Scope News

बता दें कि, कल ही RJD के नेता राधाकृष्ण किशोर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव की पार्टी RJD के लिए झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि झारखंड में RJD द्वार कम सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ने को लेकर वे नाराज थे, जो इस्तीफा के रूप में सामने आया है। अब झारखंड में डैमेज कंट्रोल करने के प्रायस में लालू यादव खुद झारखंड आ रहे हैं।

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

उलगुलान रैली उलगुलान रैली 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...