CM हेमंत को ईडी की नोटिस पर बोले तेजस्वी, 2024 तक ऐसा ही चलेगा

PATNA: CM हेमंत को ईडी की नोटिस पर बोले तेजस्वी – बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के बुलावे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि

2024 तक ऐसा ही चलेगा. और सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसा ही चल रहा है. बीजेपी पर निशाना

साधते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ लोगों को परेशान किया जा रहा है,

कुछ गलत है ही नहीं तो मिलेगा क्या. उन्होंने बीजेपी पर निशाना

साधते हुए कहा कि संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर

बीजेपी सिर्फ विपक्षी पार्टियों को परेशान कर रही है.


नोटिस पर बोले तेजस्वी- बीजेपी और जेडीयू के मर्जर पर तेजस्वी ने साधी चुप्पी


वहीं तेजस्वी यादव ने बीजेपी और जेडीयू के मर्जर के सवाल पर चुप्पी साधी. उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलना मुनासिब नहीं समझा. उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

‘बिहार के प्रदूषण पर अरविन्द केजरीवाल को किस बात कि चिंता है’

वहीं बिहार के प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिए गए बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका बयान नहीं देखा हैं किस बात की चिंता है. जितने भी डेवलपिंग स्टेट है वहीं प्रदूषण होता है. उन्होंने पटना, दरभंगा और दिल्ली का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस मौसम में दिल्ली में भी काफी प्रदूषण होता है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रदूषण है. है चाहे दिल्ली हो या महाराष्ट्र. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार साफ-सफाई पर हम काम कर रही है. उन्होंने पटना की रैंकिंग का भी जिक्र किया. कहा कि रैकिंग के मामले में पटना अच्छी स्थिति में है. इस मौसम में दिल्ली में आंख लाल हो जाता है दिल्ली में पटना में एयर क्वालिटी एक समान रहता है.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...