तेजस्वी बोले, संवैधानिक संरचना को हाईजैक कर रही है BJP

तेजस्वी बोले, संवैधानिक संरचना को हाईजैक कर रही है BJP

पटना : महागठबंधन के उम्मीदवारों ने आज बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन कर दिया। उसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आज हम लोगों के पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बहुत खुशी की बात है की पांच उम्मीदवारों में से दो महिलाएं है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिनमें से दो महिलाएं हैं। हमलोग महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं वह करके दिखाते हैं।भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी संवैधानिक संरचना है उसे बर्बाद किया जा रहा है। साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जो भी संवैधानिक संस्थाएं हैं उसको हाईजैक किया जा रहा है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: