Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP के संपर्क में हैं उपेंद्र कुशवाहा, CM नीतीश का बड़ा बयान

उपेंद्र कुशवाहा को जिस दिन मन करें उस दिन बीजेपी में चलें जाएं

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर बड़ा बयान दिया है. सीएम ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा खुद बीजेपी के संपर्क में हैं. जदयू का कोई भी बड़ा नेता बीजेपी के संपर्क में नहीं है. दरअसल कुछ दिन पहले दिल्ली स्थित एम्स से इलाज कराकर पटना लौटे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि जदयू के कई बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. और उन्होंने ये भी कहा था कि जदयू पहले से कमजोर हो गई है अब उसे मजबूत करना जरूरी हो गया है.

उपेंद्र कुशवाहा: पहले से ज्यादा मजबूत हुआ जदयू

उपेंद्र कुशवाहा के इसी बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं हुआ है बल्कि पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है. बहुत लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली है. उपेंद्र कुशवाहा फालतू के प्रचार कर रहे हैं. कुछ भी बोलते रहते हैं. हमें तो खुशी है उनके संपर्क में कोई नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा खुद बीजेपी के संपर्क में हैं और जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हमने किस-किस को आगे नहीं बढ़ाया है. आज वे लोग कहां-कहां चले गए. जिसको जहां जाना है वह चला जाएं. जिस दिन मन करे वह वहां चले जाएं.

cm nitish1 3 22Scope News

बीजेपी सिर्फ अपने लिए कर रही काम

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार या बीजेपी सिर्फ अपने लिए काम कर रही है. गरीब राज्यों को मदद नहीं करना चाहती है. साथ में जब थे तब भी नहीं मदद कर रहे थे. सिर्फ प्रचार प्रसार करना ही केंद्र सरकार का काम बच गया है. उन्होंने कहा कि कितना भी बीजेपी वाले प्रचार कर लें मगर जनता अब समझ रही है. बीजेपी वाले को विकास से मतलब नहीं है. अमित शाह विकास की बात नहीं अपनी प्रचार करने के लिए आ रहे हैं.

समाधान यात्रा पर उठाया जा रहा सवाल

समाधान यात्रा पर पर सीएम नीतीश ने कहा कि मेरे समाधान यात्रा पर सवाल उठाया जा रहा है. लेकिन इस यात्रा में लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है. बिहार के विकास के लिए हर वर्ग का काम कर रहे हैं. शहर से लेकर गांव तक का विकास हम मिलकर कर रहे हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...