तेजस्वी ने कहा- बिहार की NDA सरकार में सरकारी अपराधियों का बोलबाला

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हर दिन सोशल मीडिया के माध्यम से एक्स और फेसबुक पर पोस्ट कर बिहार और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी बिहार में बढ़े क्राइम के बारे में बता रहे हैं।

GOAL Logo page 0001 14 22Scope News

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि बिहार की एनडीए सरकार में सरकारी अपराधियों को सिर्फ और सिर्फ एक ही चिंता और डर रहता है कि सत्ता संरक्षण में वारदात करते समय कहीं उनके पिस्तौल और बंदूक की गोलियां ना खत्म हो जाएं। ये सिर्फ गोली मारकर की गई हत्या की घटनाएं है। इनमें गोलीबारी और बमबारी की वो घटनाएं नहीं है जिनमें लोग किसी तरह बच गए और इलाजरत है।

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा कि पटना के आलमगंज में पेशी से लौट रहे आरोपित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फुलवारीशरीफ में गोली मारकर हत्या। नेउरा थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या। खाजेकला के नवाब बहादुर रोड में युवक की गोली मारकर हत्या। बिहटा थाना क्षेत्र में छात्र की हत्या। परसा बाजार में युवती की हत्या। पटना के एजी कालोनी में युवक की हत्या। शाहरपुर के माधोपुर दियारा में युवक की गोली मारकर हत्या। शाहपुर में दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या। बख्तियारपुर में युवक की गोली मारकर हत्या। छपरा में कोर्ट जा रहे बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या। छपरा में युवक को गोली मारकर हत्या और सीवान में छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़े : तेजस्वी पर केंद्र का हमला, कहा- गजब अंधेर मचा दिया है देश में इन्होंने!

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img