तेजस्वी ने बताया क्या है BJP का हिडन अजेंडा, दी चुनौती…

BJP

पटना: बिहार में जातीय गणना करवाए जाने के बाद से विपक्ष पूरे देश में जातीय गणना करवाने की मांग कर रहा है। अपनी मांग को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बना रहा है। इस बीच अब आरएसएस ने भी जातीय गणना की मांग को जायज ठहरा दिया है जिसके बाद एक बार फिर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और भाजपा के हिडन अजेंडा के बारे में बताया।

तेजस्वी यादव ने कहा देश में जातीय गणना के लिए कौन मना कर सकता है। लेकिन बावजूद इसके भाजपा अपने हिडन अजेंडा की वजह से जातीय गणना करवाने के लिए तैयार नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हिडन अजेंडा है संविधान को खत्म करना। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक बार तो जातीय गणना करवाने से मना कर दिया है लेकिन क्या अब करवाएगी? इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में राजद के कम सीटों पर ही निपट जाने के उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर कहा कि कौन क्या बोलता है इससे मतलब नहीं है। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं।

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री खुद जब देश से बाहर जाते हैं तो बुद्ध और शांति का संदेश देने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के वैसे चिरकुट नेता जिनकी कोई औकात नहीं है वे लोगों को धमकी देते हैं। उन्होंने भाजपा के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि लोगों को भड़काना छोड़कर कभी खुद मैदान में कूद कर दिखाएं तब मैं समझाऊं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      सासाराम पहुंचे LJPR सांसद अरुण भारती

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Share with family and friends: