NRPF के जवान की दहेज़ की मांग नहीं हुई पूरी तो पत्नी को फेंक दिया…

गोपालगंज: गोपालगंज में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एनआरपीएफ के जवान ने अपनी पत्नी को बंगरा पुल से गंडक नदी में फेंक दिया। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश में जुट गई है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा घाट की है। लापता महिला का नाम गुड़िया कुमारी है। यह सारण जिले के सपहा गांव निवासी मनीष कुमार सिंह की पत्नी है।

महिला के भाई मुकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को ससुराल में दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। रक्षाबंधन के दिन उनके बहन के साथ मारपीट भी की गई थी। महिला के भाई मुकेश ने आरोप लगाया है कि उनका बहनोई मनीष कुमार सिंह रविवार की रात उनकी बहन गुड़िया देवी को बंगरा पुल से गंडक नदी में फेंक दिया है और परिवार वालों को सेल्फी लेने के दौरान पुल से नदी में गिरने की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सीओ गौतम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा बताया जाता है कि सेल्फी लेने के दौरान महिला नदी में गिर गयी है। एनडीआरएफ की टीम करीब 4 घंटे से गंडक नदी में लापता महिला की तलाश में जुट गई है हालांकि अभी तक महिला की बरामदगी नही हो सकी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   पटना में Lottery के अड्डे का उद्भेदन, भारी मात्रा में कूपन के साथ 1 गिरफ्तार

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

NRPF NRPF

NRPF

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...