सासाराम पहुंचे LJPR सांसद अरुण भारती

रोहतास: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जमुई सांसद अरुण भारती सोमवार को सासाराम पहुंचे जहां उन्होंने दो दिन पूर्व हत्या किये जाने के मामले में मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाना का भरोसा दिलाया और हमेशा साथ रहने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि लोजपा(रा) मृतक के परिजन के साथ खड़ी है।

सरोज पासवान हमारे परिवार के सदस्य थे, ऐसे में उनकी हत्या से पूरी पार्टी मर्माहत है। उन्होंने कहा कि मामले में वरीय पुलिस अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि जांच दल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, लोजपा नेता अजीत राय, प्रदेश महासचिव सुरेश पासवान, महिला अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा शामिल हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Insurance के नाम पर ग्राहकों के करोड़ों रूपये का गबन, मैनेजर समेत 5….

विवेक रंजन की रिपोर्ट

LJPR LJPR

LJPR

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...