Advertisment

सदन में नीतीश के हाय-हाय पर तेजस्वी ने ली चुटकी, कहा- भगवान भरोसे बिहार

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। कल यानी 24 जुलाई को तीसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम नीतीश कुमार बोल रहे थे लेकिन विपक्षी पार्टियों की तरफ से जोरदार हंगामा शुरू हो गया। इस पर मुख्यमंत्री काफी गुस्सा गए और विपक्षी नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। राजद महिला विधायक पर तो काफी नाराज हो गए। कुछ देर बाद सीएम नीतीश हाय-हाय….हाय-हाय…..सब लोग हाय-हाय करने लगे।

हाय हाय वाले बयान पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुटकी ली है। वैसे तो विपक्ष के नेता बिहार में नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। तेजस्वी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी प्रदेशवासियों और जनप्रतिनिधियों को हाय-हाय कर लानत भेज रहे है और बाकी मंत्रीगण इस हाय-हाय पर ठहाके लगा रहे है। शर्मनाक!क्या इतने ऊंचे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसे आचरण की अपेक्षा है। उनके इर्द-गिर्द दो-तीन लोग हैं। इसलिए ही मुख्यमंत्री को मीडिया से खुला संवाद नहीं करने देते अन्यथा सब सार्वजनिक हो जाएगा।

तेजस्वी ने लिखा कि जब सीएम नीतीश कुमार बोलेंगे तो क्या बोलेंगे यह वह स्वयं भी नहीं जानते। आजकल अधिकारियों का दिया हुआ भाषण पढ़ने के बावजूद भी कुछ से कुछ बोल देते है। सदन में जब मुख्यमंत्री बोलने के लिए उठते है तो उनके जूनियर मंत्री ही उन्हें बीच में रोक-टोक कर, पकड़ कर बैठाने अथवा विषय से उनका ध्यान भटकाने की कोशिश व जुर्रत करते है। यह व्यक्ति नहीं बल्कि पद का भी अपमान है। मैं फिर कह रहा हूं, बिहार भगवान भरोसे चल रहा है।

यह भी पढ़े : सदन में अचानक तमतमा गए नीतीश, विपक्ष पर जमकर निकाली भड़ास

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Chatra Restaurant Raid: चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी,...

Chatra Restaurant Raid: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...

Bihar Student Credit Card Yojana : लोन कम होने की अफवाहों...

Bihar Student Credit Card Yojana : जानिए पूरी सच्चाई अगर आप बिहार के छात्र हैं और आगे की पढ़ाई के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड...