तेजस्वी का PM पर तंज, कहा- रैली को लेकर बिहारवासियों में है उत्सुकता, जरूर कुछ अच्छी बात बोलेंगे

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। आज नवादा में रैली करेंगे। इस बीच बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर एक्स के जरिए तंज कसा है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवादा बिहार में होने वाली रैली को लेकर बिहारवासियों में उत्सुकता और उम्मीद है कि मोदी आज प्रदेशवासियों को भाषण में यह अवश्य ही बतलाएंगे। कल यानी शनिवार को तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर एक्स के जरिए हमला किया था।

तेजस्वी ने लिखा है कि वो बीजेपी के 𝐈𝐧𝐬𝐭𝐢𝐭𝐮𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥, 𝐎𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬𝐞𝐝 और 𝐒𝐲𝐬𝐭𝐞𝐦𝐚𝐭𝐢𝐜 𝐂𝐨𝐫𝐫𝐮𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 को छुपाने के लिए हमेशा विपक्ष और विपक्षी नेताओं को ही भ्रष्टाचारी तथा घोटालेबाज क्यों बताते रहते है। पीएम बताएंगे कि कैसे विपक्ष के सभी कथित भ्रष्टाचारी नेताओं ने सीबीआई, ईडी और आईटी की मदद से बीजेपी ज्वाइन की। पीएम बताएंगे कि कैसे और क्यों कथित विपक्षी भ्रष्टाचारी कमल छाप साबुन से नहाने एवं नारंगी वाशिंग मशीन में धुलने के बाद बेईमान, भ्रष्ट और नकारे से ईमानदार, कर्मठ व सुयोग्य बन सभी केसों से बरी हो जाते है।

उन्होंने आगे लिखा है कि पीएम बताएंगे कि जांच एजेंसियों की मदद एवं छापे के बाद इलेक्टॉरल बॉन्ड के जरिए कैसे और क्यों बड़ी कंपनियां हजारों करोड़ रुपए बीजेपी के खाते में डालती है। पीएम बताएंगे की कोई भी विपक्षी नेता कितना भी ईमानदार, नौकरीदाता, समतावादी, लोकतांत्रिक, लोकप्रिय, सच्चा, अच्छा और परिणाम उन्मुखी हो लेकिन प्रधानमंत्री जी उसे बेइमान, भ्रष्ट, निकम्मा और बुरा क्यों बताते रहते है। मोदी बताएंगे की क्यों बीजेपी ने देश में सबसे अधिक परिवारवादी नेताओं को टिकटें दी है। पीएम बताएंगे कि क्यों जांच एजेंसियां बीजेपी नेताओं के घर छापा नहीं मारती। बीजेपी नेताओं की जांच क्यों नहीं होती।

Tej 22Scope News

तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी बताएंगे कि बीजेपी नेताओं का काला कारोबार, भ्रष्टाचार, कदाचार, दुराचार और अत्याचार माफ क्यों होता है। वो बताएंगे कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और काला धन कम हुआ की नहीं। उन्होंने नोटबंदी में एक हजार रुपए का नोट बंद कर दो हजार रुपए का नोट शुरू क्यों किया था तथा बाद में उसे भी बंद क्यों किया था। पीएम बताएंगे कि उन्होंने 𝟐𝟎𝟏𝟒 में युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां तथा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा क्यों की थी लेकिन अब उस वादे को क्यों भूल गए। 𝟗𝟗.𝟗𝟗 फीसदी बिहारी यह भी जानते है कि प्रधानमंत्री देशभर में 𝟏𝟎 वर्षों से हो रहे बीजेपी के संस्थागत, संगठित एवं व्यवस्थित भ्रष्टाचार पर नहीं बोलने की बजाय उलटे ही विपक्ष को भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज बोलेंगे ताकि लोगों का ध्यान बीजेपी के भ्रष्टाचार पर ना जाएं।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- आपने तो DNA व समस्त बिहारियों के खून को बताया खराब

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh के नए SP बने Aman Kumar, पुराने पुलिस कप्तान ने...

Hazaribagh: झारखंड में बड़े स्तर पर IAS IPS का तबादला किया गया है इसी क्रम में हजारीबाग में भी पुलिस अधीक्षक का तबादला हुआ...

मधेपुरा प्रशासन सख्त, प्रमंडलीय आयुक्त ने दी चेतावनी, कहा- पेंडिंग फाइलें...

मधेपुरा : मधेपुरा समाहरणालय में आज उस वक्त हलचल तेज हो गई। जब प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। आयुक्त ने...

न्याय की राह हुई आसान : ‘दीदी अधिकार केंद्र’ सुलझा रहा...

पटना : समूहों के रूप में काम कर रहीं जीविका दीदियों को अब अपनी समस्या समाधान और हक की रक्षा के लिए इधर-उधर भटकने...

Vinoba Bhave University में एबीवीपी का ‘छात्र हुंकार’ प्रदर्शन: शैक्षणिक कुव्यवस्था...

Hazaribagh: हजारीबाग में Vinoba Bhave University (विभावि) में व्याप्त शैक्षणिक कुव्यवस्था और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)...

केंद्र की मंजूरी के बाद अब राज्य में पहली बार होगी...

पटना : केंद्र सरकार ने बिहार में मसूर के साथ-साथ चना और सरसों की एमएसपी पर खरीद के लिए मंजूरी दे दी है। राज्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img