Advertisment

तेजस्वी चाहते है पासवान और रघुवंश की प्रतिमा स्थापित हो

पटना : बिहार ने पिछले साल अपने दो कद्दावर नेताओं को खोया। एक रामविलास पासवान और दूसरे रघुवंश प्रसाद सिंह। दोनों नेताओं के निधन के बाद राज्य के सियासी गलियारों में काफी दिनों तक शोक की लहर थी। मरणोपरांत दोनों कद्दावर नेताओं के सम्मान के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह और रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित करते हुए उनकी जयंती और पुण्यतिथि को राजकीय समारोह घोषित करने की मांग की है।

tejaswi lettr......... 22Scope News

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ” रघुवंश प्रसाद सिंह और रामविलास पासवान दोनों ही राज्य के महान विभूति होने के साथ-साथ प्रखर समाजवादी नेता थे। दोनों ही राजनेताओं ने अपने सामाजिक सरोकारों और सक्रिय राजनीतिक जीवन के माध्यम से बिहार राज्य की उल्लेखनीय सेवा की। दोनों बिहार के ऐसे सपूत रहे हैं जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व से हम सभी बिहारवासी सदा ऋणी रहेंगे। साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंहगाई को सरकार कंट्रोल करने में पूरी तरह से असमर्थ हैं।

 Independence Day: देश की आजादी के वीरों को CM सम्राट चौधरी...

पटना में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और विकसित बिहार का...

 Ram Nagri Colony : तिरंगे से आगे: पटना की 40 साल...

 पटना की राम नगरी कॉलोनी सेक्टर 2 में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ। 300 लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और सामुदायिक जिम्मेदारी...

Jharkhand Market: कम बारिश का असर बाजार पर, धान की आवक...

 झारखंड में कम बारिश से मंडियों में धान की आवक घट गई है। रांची में चावल के दाम बढ़े हैं और प्याज की कीमत...