तेजस्वी 16 जनवरी को बोधगया में करेंगे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम

बोधगया : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के छठे चरण के तहत आगामी 16 जनवरी 2025 को बोधगया के सांस्कृतिक केंद्र में बूथ, पंचायत व प्रखंड लेवल के कार्यकर्ता के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस आशय की जानकारी स्थानीय गांधी मंडप के सभागार में तैयारी बैठक के दरमियान बिहार विधान परिषद सह जिला प्रभारी डॉक्टर उर्मिला ठाकुर ने दी। बैठक में जहानाबाद के सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव जुगनू यादव, उज्जैर खान, सरस्वती देवी, अशोक आजाद, विधायक सतीश दास विधायक, मंजू अग्रवाल और समता देवी अन्य शामिल थे। जिला प्रभारी डॉक्टर उर्मिला ठाकुर ने बताया कि जो बूथ, पंचायत व प्रखंड लेवल के कार्यकर्ता नेता तेजस्वी यादव तक नहीं पहुंच पाते थे। तेजस्वी यादव उनसे मिलकर सीधा संवाद करेंगे और उनसे फीडबैक लेकर संगठन को मजबूत बनाएंगे।

यह भी पढ़े : छह MLA की सदस्यता खत्म करने को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने अध्यक्ष से की मुलाकात

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

CSR के तहत BFCL ने बुजुर्गों को दिया खास अनुभव, अयोध्या...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के बुजुर्गों के...

धनबाद में धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में उठा...

धनबाद: वार्ड संख्या-01 में आयोजित धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में इस बार नई सराय-गिद्दी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं...

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...