तेजस्वी ने शाह को लिखा पत्र, कहा- अर्धसैनिक बलों को दिया जाए शहीद का दर्जा

2185
तेजस्वी ने शाह को लिखा पत्र, कहा- अर्धसैनिक बलों को दिया जाए शहीद का दर्जा
तेजस्वी ने शाह को लिखा पत्र, कहा- अर्धसैनिक बलों को दिया जाए शहीद का दर्जा
Advertisment

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राज्यभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने आज थोड़ी देर पहले प्रेसवार्ता किया। सांसद मनोज झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सांसद ने कहा कि तेजस्वी ने अपने पत्र में लिखा है कि शहीद का जो दर्जा सेना के जवानों को दिया जाता है, वहीं दर्जा अर्ध सैनिक बलों को भी दिया जाए। कई बार युद्ध जैसे घटनाओं में जवानों की मौत तत्काल नहीं होती बाद में हो जाती है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखकर सुविधा का विस्तार होना चाहिए। भारत सरकार मामले में गंभीरता से पहल करें।

Advertisment

LN Mishra 1 22Scope News

सीएम का जनता दरबार बंद हो चुका है, कुछ खास लोगों का रहकर बन गया – RJD MP मनोज झा

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार बंद हो चुका है। कुछ खास वीआईपी लोगों का दरबार बनकर रह गया है। हम जल्द पब्लिक के सामने भ्रष्टाचार और अपराध के कई मुद्दे को लेकर सामने आएंगे। बीजेपी की ओर से तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव का वीडियो जारी करने पर जवाब दिया। बीजेपी मर्यादा में रहना सीखे। हम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर काफी कुछ जारी कर सकते हैं। तेजस्वी की सरकार महागठबंधन में जब आई तो पाई-पाई का हिसाब होगा। ये बात दुर्भावना से नहीं की जा रही है। सम्राट चौधरी के बयान पर मनोज झा ने कहा कि अगर हमारा शासन जंगलराज था तो उसके छोटे शेर वहीं थे।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कहा- गृह मंत्री को लिखेंगे चिट्टी, कहेंगे कोई भी जवान हो उसे मिले शहीद का दर्जा

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Advertisement