Advertisment

सीएम नीतीश की समाज सुधार यात्रा पर तेजस्वी का हमला, कहा- समाज नहीं व्यवस्था सुधार की है जरूरत

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से मोतिहारी से अपने तीन सप्ताह लंबे ‘समाज सुधार अभियान’ की शुरुआत करेंगे. इसके लिए वो कुल 12 जिलों में घूमेंगे. इस दौरान नीतीश शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह पर लोगों को जागरूक करेंगे. अब इनके समाज सुधार यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है.

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की समाज सुधार यात्रा पर ट्वीट करते हुए कहा कि समाज सुधार नहीं व्यवस्था सुधार की जरूरत है. तेजस्वी ने ताबड़तोड़ दो ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर सवालों की बौछार कर दी. तेजस्वी ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था, महंगाई, गरीबी और पलायन जैसे अनेक मुद्दों को उठाया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 16 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार को ‘समाज सुधार’ से अधिक ‘व्यवस्था सुधार’ यात्रा की आवश्यकता है, कयोंकि व्यवस्था दुरुस्त होने से अधिकांश सामाजिक समस्याएं स्वतः दूर हो जाएंगी. प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है. आपका सिस्टम पूर्णतः ध्वस्त हो चुका है.

राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, क्या बिहार की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएँ नहीं है? आप इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर इन्हें दूर क्यों नहीं करना चाहते हैं?

रिपोर्ट : शक्ति

Next

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...