समाज सुधार अभियान पर रोहतास पहुंचने के पहले सीएम नीतीश का पुतला दहन

Rohtas-अपने समाज सुधार अभियान पर बिहार के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोहतास आगवन के पहले ही खाद की किल्लत से हलकान किसानों ने पोस्ट ऑफिस चौक, सासाराम पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर सराकार विरोधी नारे लगाये.

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा पर बिहार का दौरा कर रहे हैं और इधर किसान खाद की किल्लत से हलकान है. अभी रवि फसल का सीजन है. किसानों को रवि फसल में छिंटकाव के लिए खाद की बेहद जरुरत है. लेकिन पूरा महकमा किसानों की समस्याओं को दूर के बजाय मुख्यमंत्री की खातिरदारी में लगा. अधिकारी किसी का सुनने को तैयार ही नहीं है. इस हालत में किसान क्या करें. जब किसानी ही नहीं रहेगी तब समाज सुधार का क्या होगा.

बताया जा रहा है कि सासाराम में खाद की भारी किल्लत है. अभी रवि फसल में छिंटकाव के लिए किसानों को खाद की बेहद जरुरत है. लेकिन खाद का आलम यह है कि किसान प्रति बोरा 100 से 200 रुपये अधिक भुगतान कर खाद की खरीददारी कर रहे है. इसको लेकर किसानों के बीच भारी रोष है.

यहां बता दें कि 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फजलगंज सासाराम स्टेडियम में कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है

Wildlife Week Ranchi Walkathon: रांची में 3 हजार लोगों ने लगाई...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार की ओर...

Asian Games 2026 Gold: झारखंड की 4 हॉकी बेटियों से मिले...

Asian Games 2026 Gold, रांची: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड की...

Ranchi Sadar Hospital में जटिल Brain Tumor Surgery सफल, 46 वर्षीय...

Ranchi Sadar Hospital Brain Tumor Surgery: सदर अस्पताल रांची की न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण...